आगरा। रामबाग कटरा से स्वतंत्रता दिवस के जश्न की रौनक 15 अगस्त को देखने को मिली। तिरंगा यात्रा में आजादी का जोश साफ झलक रहा था। सभी के हाथों में लहराते तिरंगे और "भारत माता की जय" के गगनभेदी जयकारों से रामबाग हाईवे गूंज उठा। इससे पूर्व तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि होमगार्ड नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। विशिष्ट अतिथि शंभूनाथ चौबे रहे। यह यात्रा न केवल एक रैली थी, बल्कि शहरवासियों के दिलों में गर्व और जोश जगाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण थी। तिरंगा यात्रा काउस्ताह बढ़ाने के लिए जगह-जगह स्वागत हुआ. आम नागरिकों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। यात्रा जैसे-जैसे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी, सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने तालियों और नारों के साथ इसका जोरदार स्वागत किया. “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे आसमान छू रहे थे. जगह-जगह फूलों की मालाओं से पुलिस का अभिनंदन हुआ। रामबाग कटरा में छाया तिरंगे का रंग। रामबाग के प्रमुख चौराहों से गुजरती यह यात्रा शहर के इतिहास में एक यादगार पल बन गई। यात्रा का मीडियाकर्मियों रामू प्रजापति, शाहरुख चौधरी, हिमांशु शर्मा, सुमित प्रजापति ने 21किलो फूलों की माला से सम्मान किया। डांस, देशभक्ति गीत और नारों की गूंज ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं—हर वर्ग इस उत्सव का हिस्सा बना। यह नजारा हर उस व्यक्ति के लिए अविस्मरणीय था, जिसने इसे देखा। इस अवसर पर प्रजापति जनशक्ति युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद प्रजापति, सीतानगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, पार्षद विजय वर्मा, मंगल सिंह चौहान, श्याम अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, युवा समाजसेवी दिनेश प्रजापति, ज्वाला प्रसाद प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति, सोनू, अमित, ओमप्रकाश गोला, मीडिया प्रभारी रामू प्रजापति, सुमित प्रजापति, हिमांशु शर्मा, शाहरुख चौधरी, दीपक, दीपक प्रजापति, नकुल, होतीलाल, सोनपाल, बच्चू, हरिओम, दाताराम, सीताराम आदि।
15 अगस्त पर गगनभेदी जयकारों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कार्यालय ब्यूरो
संबंधित खबरें
मेरा शहर
बहुजन समाज पार्टी के पार्षद चाहते हैं। एसआईटी करे जांच, नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संभाला मोर्चा
आगरा नगर निगम में ई-टेंडर में हुए घोटाले को लेकर गरमाई सियासत, बसपाइयों में उबाल कहा प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री से करेंगे खुलासे की मांग, लखनऊ करेंगे कूचशनिवार…
मेरा शहर
आगरा नगर निगम में टेंडर घोटाले पर बसपा पार्षदों का हल्ला बोल, SIT जांच और FIR की मांग - आंदोलन की चेतावनी
प्रेस वार्ता कर जताई नाराजगी कहा दोषियों को बचाया जा रहाफर्म को ब्लैक लिस्ट से ही करने से नहीं निकलता हल, ठेकेदार पर करानी होगी एफआईआरआगरा नगर निगम…
मेरा शहर
आगरा नगर निगम में गड़बड़ी पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का बड़ा एक्शन
ठेकेदार फर्म मैसर्स डीके कंस्ट्रक्शन ब्लैकलिस्ट, लोहामंडी जोनल लिपिक निलंबितहरीपर्वत जोन के मुगल रोड सुलतानगंज की पुलिया पर बन रहे नाले में भी है ठेकेदार कर रहा खेल,…
मेरा शहर
आगरा नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का अवैध अतिक्रमण पर चला चाबुक, शहर की सबसे बड़ी समस्या पर लिया संज्ञान
अतिक्रमण प्रभारी जीवेक सोनी के नेतृत्व में सौ फुटा चौराहे से लेकर टेढ़ी बगिया चौराहे तक चलेगा अभियान कराई गई मुनादीअवैध अतिक्रमण के साथ शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

