राष्ट्रीय
जिलाधिकारी ने की होटल व हॉस्पीटल भवन स्वमियों के साथ अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था हेतु बैठक
आगरा-होटल व हॉस्पीटल भवन स्वमियों के साथ अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सूरसदन प्रेक्षागृह में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में होटल एण्ड रेस्टोरेंट, एसोसिएशन तथा आई0एम0ए0 के पदाधिकारियों ने होटल व अस्पताल के भवनों में अग्निशमन मानदंड पूर्ण न करने पर मिले नोटिस के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा व अग्निशमन मानदंड पूर्ण करने में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के बारे में बताया।

