ट्रक में भूसे के नीचे ले जा रहा 40 लाख की शराब, पुलिस ने की 415 पेटियां बरामद, शराब तस्कर गिरफ्तार
भूसे के नीचे ‘पुष्पा स्टाइल’ में 40 लाख की शराब बरामद | ट्रांसयमुना पुलिस ने 415 पेटियां पकड़ीं
आगरा।शराब तस्करी के खिलाफ ट्रांसयमुना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बेहद शातिर तरीके से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शराब को दस चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ‘पुष्पा स्टाइल’ में एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया जा रहा था।
ट्रांसयमुना थाना पुलिस को इस शराब तस्करी की लगातार शिकायतें और इनपुट मिल रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब एक महीने तक गिरोह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झरना नाले के पास हाईवे पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध दस चक्का ट्रक को रोक लिया।
ट्रक की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। भूसे के नीचे अंग्रेजी शराब की 415 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि तस्करों का नेटवर्क प्रतिबंधित राज्यों में शराब की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके से चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप किसके इशारे पर भेजी जा रही थी और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की रडार पर गिरोह का कथित मुखिया भी है, जिस पर शराब की तस्करी के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
रात के समय हाईवे के रास्ते शराब की सप्लाई की जा रही थी, लेकिन ट्रांसयमुना पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार और ट्रांसयमुना एसओजी टीम की मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इससे पहले शराब की कितनी खेप इसी तरीके से अलग-अलग राज्यों में पहुंचाई जा चुकी हैं।
यानी आगरा में ट्रांसयमुना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा वार करते हुए 415 पेटियों की खेप प

