विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

रील बनी जानलेवा, एयर गन से चली गोली, छात्र की मौत। खतरनाक चीजों से ना बनाए रील

0 5 घंटे पहले

आगरा के बसई अरेला गांव में एक छात्र की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, युवक अपने दोस्तों के साथ एक निर्माणाधीन मकान में ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान वहां रखी एक शिकारी एयर गन को देखने के दौरान हादसा हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रील बनाते समय एयर गन से अचानक फायर हो गया, जिसके छर्रे युवक की जांघ और प्राइवेट पार्ट में जा लगे।

गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद जब छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के पिता ने इस मामले में बेटे के पांच छात्र दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग महज हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

साथ ही पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि छात्र की मौत एक दुर्घटना थी या इसके पीछे किसी की आपराधिक लापरवाही या अन्य कारण जिम्मेदार थे।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें