विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

जिला अस्पताल में कुत्ता काटने वाले मरीज परेशान, अस्पताल का आश्वासन मिलेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन

1 13 घंटे पहले

आगरा के जिला अस्पताल से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो जाने से कुत्ता और अन्य जानवरों के काटने वाले मरीजों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जल्द ही नई खेप उपलब्ध करा दी जाएगी।

आगरा के जिला अस्पताल में इन दिनों एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी मरीजों की परेशानी का कारण बनी हुई है।

रोजाना बड़ी संख्या में कुत्ता, बंदर और अन्य जानवरों के काटने के बाद लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें टीका नहीं लग पा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है।

अस्पताल पहुंचे कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज मिल जाएगा, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ मरीज अब निजी अस्पतालों या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करने को मजबूर हैं, जहां इलाज का खर्च भी अधिक है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जानवर के काटने के बाद समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि लापरवाही गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है।

वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन का स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म हुआ है। नई खेप मंगाई जा चुकी है और एक दिन के भीतर अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

बाइट:



फिलहाल जिला अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन अपने दावे के मुताबिक जल्द नई खेप उपलब्ध कराएगा, ताकि रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आने वाले मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें