ताजमहल-तेजोमहालय में जलाभिषेक-दुग्धाभिषेक की अनुमति पर अगली सुनवाएं 2 सितंबर को
आगरा के ताजमहल से जुड़े बहुचर्चित ताजमहल-तेजोमहालय मामले में अब अगली सुनवाई की तारीख तय हो गई है। ताजमहल में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की अनुमति को लेकर दायर वाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 2 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है।
आगरा में ताजमहल-तेजोमहालय मामले को लेकर एक बार फिर अदालत में सुनवाई हुई। मामले में ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है।
बताया गया है कि कुंवर अजय तोमर की ओर से यह वाद 23 जुलाई 2024 को दाखिल किया गया था। वाद में ताजमहल में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है।
मामले की सुनवाई के दौरान सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर 2026 की तारीख तय कर दी।
बताया गया है कि अगली सुनवाई सेक्शन 89-ए जनरल लूज सिविल के तहत होगी।
इस मामले में वादी पक्ष का दावा है कि जब तक ताजमहल में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की अनुमति नहीं मिलती, तब तक उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
वहीं, ताजमहल को लेकर तेजोमहालय होने का दावा लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। इस मामले में अलग-अलग पक्षों की अपनी-अपनी दलीलें हैं और अब अदालत की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
फिलहाल अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की है। अब देखना होगा कि अगली सुनवाई में मामले को लेकर अदालत के सामने क्या दलीलें रखी जाती हैं और इस विवादित मामले में आगे क्या कानूनी दिशा तय होती है।

