विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

श्रद्धालु बनकर आई महिला ने मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

0 4 घंटे पहले

राजधानी लखनऊ में मंदिर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सआदतगंज इलाके में स्थित एक मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। आरोप है कि श्रद्धालु बनकर पहुंची एक महिला मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ चोरी कर फरार हो गई।

इतना ही नहीं, मंदिर से श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब बताया जा रहा है। मंदिर में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है।

फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध महिला की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि मंदिर में दिनदहाड़े चोरी करने वाली संदिग्ध महिला की पहचान कब तक हो पाती है और चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी कब होगी। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें