विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

हृदय रोग विशेषज्ञ, 24-25 अक्टूबर को होगा ‘ आगरा लाइव 6.0’

2 5 घंटे पहले

आगरा आगरा इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी सोसाइटी के तत्वावधान में हृदय रोग के आधुनिक उपचार और नई तकनीकों पर मंथन के लिए देश के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक सर्जन 24-25 अक्टूबर को आगरा में जुटेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार *‘कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0’* का आयोजन किया जा रहा है।

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन *24 अक्टूबर को होटल जेपी पैलेस* और दूसरे दिन *25 अक्टूबर को होटल हॉलीडे इन* में विशेष सत्र होंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य हार्ट फेलियर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, एओर्टा और कार्डियक सर्जरी, स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन (TAVR) जैसी जटिल बीमारियों के बेहतर इलाज और नई गाइडलाइंस पर चर्चा करना है।

गुरुवार को होटल हॉलीडे इन में आयोजन समिति ने कॉन्फ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन कर विस्तृत जानकारी दी।

*lदेश के दिग्गज विशेषज्ञ होंगे शामिल

कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0 के आयोजन सचिव *डॉ. सुवीर गुप्ता* ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न शहरों और विभिन्न राज्यों सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

मुख्य वक्ताओं में *नोएडा से पद्मश्री डॉ. डी.एस. गंभीर, गुरुग्राम से पद्मश्री डॉ. प्रवीन चंद्रा, मेरठ से डॉ. मुनेश तोमर, प्रयागराज से डॉ. ओमर हसन, नई दिल्ली से डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. विवेका कुमार और डॉ. सुमित सेठी, मैसूर से डॉ. राजगोपाल जे. और आगरा से डॉ. सुवीर गुप्ता, डॉ. वरुन शर्मा, डॉ. सौरभ नागर तथा डॉ. हिमांशु यादव* सहित तमाम जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ अपने शोध, अनुभव और केस स्टडीज साझा करेंगे।

यह सेमिनार चिकित्सकों को नई तकनीकों से अवगत कराने के साथ-साथ ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर भी देगा।

इस दौरान कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक को *‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’* से सम्मानित भी किया जाएगा।

मेडिकल छात्रों के लिए विशेष इकोकार्डियोग्राफी वर्कशॉप

*डॉ. शरद पालीवाल* ने बताया कि हृदय रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए 25 अक्टूबर को होटल हॉलीडे इन, संजय प्लेस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल छात्रों के लिए विशेष इकोकार्डियोग्राफी वर्कशॉप आयोजित होगी। इसमें एमडी मेडिसिन के छात्र, जूनियर रेजिडेंट और कार्डियक टेक्नीशियन भाग लेंगे।

वर्कशॉप में इको क्या है, दिल की पम्पिंग क्षमता (LVEF) कैसे नापते हैं

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें