विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

निर्दलीय प्रत्याशी ने 12 जिलों से समर्थन का किया दावा, चुनाव में गड़बड़ियों की चुनाव आयोग से शिकायत

1 18 घंटे पहले

मुझे विश्वास है, मैं चुनाव जीत रहा हूं: अमरीश पाल
आगरा। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अमरीश पाल सिंह ने चुनाव में जीत का भरोसा जताया है। शनिवार को खंदारी स्थित आरबीएस टेक्निकल कैंपस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 12 जिलों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिला है। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उनके पक्ष में मतदान किया है। अब उन्हें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है।
अमरीश पाल ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कई क्षेत्रों में गड़बड़ियों के आरोप लगाए। उन्होंने अतरौली, टप्पल, छाता और आगरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायतें मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि एक मतदाता जब वोट डालने पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। उन्होंने चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग को 10 ईमेल भेजे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी और कासगंज समेत पांच जिलों का दौरा करने का जिक्र करते हुए कहा कि वहां से उन्हें अपने पक्ष में सकारात्मक संकेत मिले हैं।
अमरीश पाल ने कहा कि स्नातक खंड का चुनाव किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर नहीं लड़ा जाता, बल्कि यह शिक्षक संघ से जुड़ा चुनाव है। उन्होंने अपने समर्थन के आधार पर जीत का विश्वास जताया। हालांकि, चुनाव में गड़बड़ियों से जुड़े उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी की निगाहें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें