विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

संगीत सोम की अखिलेश यादव को चुनौती, अयोध्या से चुनाव लड़ने को कहा। बीजेपी-सपा में जुबानी जजंग

1 5 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या सीट को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। संगीत सोम ने दावा किया कि अगर अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं, तो जनता उनकी जमानत जब्त करा देगी।

दरअसल, इससे पहले अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अब संगीत सोम के पलटवार के बाद बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

एक तरफ अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी जा रही है, तो दूसरी तरफ नेताओं के बयानों ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, फिलहाल यह बयानबाजी तक सीमित है। अब देखना होगा कि अयोध्या सीट को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच यह सियासी घमासान आगे क्या मोड़ लेता है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें