सरयू में समाया प्राथमिक विद्यालय, गांवों पर खतराबलिया में नदी का कहर, 100 एकड़ कटान का दावा
बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गोपाल नगर टाड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब सात बजे प्राथमिक विद्यालय का बचा हुआ हिस्सा भी तेज कटान की भेंट चढ़ गया। देखते ही देखते पूरी इमारत नदी में समा गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
।

