विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

स्नातक और शिक्षक सीट पर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, मतदान के लिए पार्टी रवाना

2 4 घंटे पहले

आगरा MLC चुनाव: प्रचार थमा, आज 12 जिलों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन सीटों के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब मतदान की प्रक्रिया की तैयारी तेज हो गई है। आगरा की मंडी समिति से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। दी गई जानकारी के मुताबिक, स्नातक सीट पर 1 लाख 90 हजार 725 मतदाता और शिक्षक सीट पर 50 हजार 802 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आगरा में खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 48 और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 पोलिंग बूथ बताए गए हैं। वहीं, स्नातक सीट के लिए 262 और शिक्षक सीट के लिए 150 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं और एजेंटों की तैनाती की तैयारियां भी की हैं।

खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के शशांक यादव और निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह समेत कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के हरि किशोर तिवारी और समाजवादी पार्टी के आकाश अग्रवाल समेत 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

27 अक्टूबर को होगी मतगणना

मतदान के बाद 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारियों के तहत 570 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक सीट की मतगणना का परिणाम पहले आने की संभावना है।

अब मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन के लिए अहम रहेगा।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें