विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

एमएलसी विजय शिवहरे ने किया उद्घाटन, 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर के आभूषणों की मिलेगी आकर्षक रेंज

1 5 घंटे पहले

खंदारी में एमएनजी सिल्वर के नए शोरूम का शुभारंभ
फरमान खान ( संवाददाता की रिपोर्ट )
आगरा। खंदारी क्षेत्र में चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए लोगों को एक नया विकल्प मिला है। एमएनजी सिल्वर प्राइवेट लिमिटेड के नए शोरूम का उद्घाटन बुधवार को सिविल लाइंस स्थित खंदारी में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विजय शिवहरे ने मुख्य द्वार का फीता काटकर किया। शोरूम में 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर के आभूषणों के साथ ही त्योहारों और दैनिक उपयोग के लिए चांदी के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

शोरूम के स्वामी नरेश गर्ग और स्वाति गर्ग ने बताया कि खंदारी क्षेत्र में यह उनका पहला ज्वेलरी शोरूम है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के दौरान होने वाली भीड़ और पार्किंग की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यहां शोरूम शुरू किया गया है, ताकि ग्राहकों को सुविधाजनक स्थान पर चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज मिल सके।शोरूम में 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी से बने स्टर्लिंग सिल्वर के आभूषण उपलब्ध हैं। यहां इटली, तुर्की और चायना जैसे देशों के डिजाइन से प्रेरित आकर्षक आभूषणों की रेंज देखने को मिलेगी। आधुनिक फैशन के साथ पारंपरिक पसंद को ध्यान में रखते हुए आभूषणों का चयन किया गया है।

चैतन्य अग्रवाल ने बताया कि सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी के आभूषण दैनिक उपयोग और खास अवसरों के लिए पसंद किए जा रहे हैं। करवा चौथ और दीपावली को देखते हुए करवे, बिछुए, पायल तथा अन्य पारंपरिक आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध है। दीपावली पर पूजन और उपहार के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, बर्तन, सिक्के, कछुए, मछली और अन्य सजावटी उत्पाद भी शोरूम में उपलब्ध हैं। इस अवसर पर अभिषेक सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, उमंग मंगल, ऋषि ठाकुर, मनीष मंगल, कपिल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राजकुमार बंसल, अखिलेश भटनागर, नीतेश अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें