मनोरंजन
भाविप उड़ान शाखा ने किया दांपत्य सदस्यों के अंदर छिपे हुनर को बाहर लाने का प्रयास
आगरा : फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्विस ग्रांड पर भारत विकास परिषद उड़ान शाखा ने हुनर संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा संस्थापक हरेंद्र मल्होत्रा, मुकेश मित्तल, तपन अग्रवाल, एड. रोहन अग्रवाल और चैयरमेन धर्मगोपाल मित्तल ने भारत माता के समक्ष दीप प्रवजलित कर किया। अध्यक्ष इंजी. रूपल गोयल ने बताया कि हर व्यक्ति में कुछ न कुछ हुनर होता है इसी को ध्यान में रखते हुए हुनर संध्या में अपने हुनर को दिखाने का मौका दिया गया है। कार्यक्रम में 28 दांपत्य सदस्यों ने डांस, मिमिक्री और गायन प्रतियोगि

