शिक्षा
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला 24 जनवरी को
आगरा -सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि दिनांक 24 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, सांई का तकिया चौराहा, आगरा में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में लगभग 125 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 1000 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जायेगा।

