आगरा - विजयादशमी के पर्व पर राष्ट्र सेविका समिति ने शहीद स्मारक से कम्युनिटी हॉल पार्क तक निकला पथ संचलन। राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना विजयदशमी को वर्धा महाराष्ट्र में 1936 में हुई । अनुशासन ,शारीरिक दक्षता एवं सामाजिक एकजुटता के लिए पथ संचलन करती लगभग 169 सेविका बहनें गणवेश में ध्वज पताका लिए आत्मविश्वास के साथ दिखाई दी ।
पथसंचलन शहीद स्मारक के प्रारंभ होकर सूरसदन, भगवान टॉकीज होते हुए कम्युनिटी हॉल पार्क तक पहुंचा ।
समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम सिंह जी के उद्बोधन ने सेविका बहनों में एक जोश का संचार किया । पूनम सिंह जी ने कहा एक बालिका दो कुलों का गौरव होती इसलिए इस सृष्टि में सृजन करता मातृशक्ति है, इसलिए बहनों को अपने आचरण की रक्षा करते हुए वर्तमान समय में जो छलावा करके उनके सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं उनसे जागृत रहना है रामायण में माता सीता माता मांडवी माता उर्मिला से प्रेरणा लेकर समाज को गौरवशाली बनाना है, राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना के उद्देश्य को ध्यान में रखकर निरंतर कार्य करना है और मातृ शक्ति को अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुए अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करना है
राष्ट्र सेविका समिति आगरा विभाग द्वारा विजयादशमी पर शहीद स्मारक से कम्युनिटी हॉल पार्क तक निकला पथ संचलन ।
राष्ट्र सेविका समिति
संबंधित खबरें
अन्य
दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भारत मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अन्य
अखिल भारतीय जाटव महासभा ने मनाई राष्ट्रमाता रमाबाई अम्बेडकर जयंती
संगठन के पदाधिकारियों ने समाज को दिया संगठित करने का भरोसा समाज के उत्पीड़न पर हर संभव सहयोग करने का किया वायदा।
अन्य
करवा चौथ पर यह कैसी तैयारी ?
पायल कटियार
अन्य
*ट्रेन संचालन को लेकर रेल कर्मचारियों में, अधिकारियों के प्रति है अत्यंत आक्रोश*
*वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आगरा मंडल के लोको पायलट एवं गार्ड से कराने की है माँग- नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन*
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

