- माता-पिता को बिना बताए स्कूल से ही गायब हो गए थे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दोनों छात्र
- आगरा से दोनों अवयस्क बच्चे ट्रेन में बैठकर पहुंच गए थे दिल्ली उसके बाद ट्रेन बदलकर हरिद्वार की ट्रेन में बैठे
- कमला नगर थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी के नेतृत्व में हरिद्वार के गंगा स्नान स्थल हर के पौड़ी से दोनों बच्चों को किया गया बरामद
- बच्चों ने प्रथम पूछताछ में बताया की परिजनों की डांट फटकार से डरकर उठाया यह कदम
- कमला नगर पुलिस ने उत्तराखंड हरिद्वार से दोनों छात्रों को सकुशल किया बरामद आगरा पुलिस को धन्यवाद दे रही जनता
- पुलिस की लगातार ट्रैकिंग से मात्र 40 घंटे के भीतर मिले नौवीं कक्षा के छात्र
आगरा। कमला नगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा 9 के दो छात्र गुरुवार को अपने माता-पिता को बिना बताए चले गए थे। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचते हैं तो परिजनों को मन में शंका होने लगती है। आपको बता दें कि कमला नगर के कर्मयोगी निवासी प्रथम गुप्ता और एत्माद्दौला के हनुमान नगर निवासी अमोल गुप्ता गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचते हैं। तलाश में लगने के बाद परिजन थाना कमला नगर में छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई जाती है। थाना कमला नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही और लगातार ट्रैकिंग से दोनों आवश्यक छात्रों को सुरक्षित हरिद्वार हर की पौड़ी स्नान स्थल से बरामद कर दिया गया।

यह कहते हैं आगरा पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार
आगरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति गुमशुदा हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
अक्सर लोग 24 घंटे इंतजार करते हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी के मामले में पहले के कुछ घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर सूचना मिलने से व्यक्ति को जल्दी ढूंढा जा सकता है और किसी अनहोनी से बचाव भी संभव है। यही नहीं पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि गुमशुदा व्यक्ति की फोटो, पहनावे और आखिरी बार देखे जाने की जानकारी के साथ तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए 112 नंबर और नजदीकी थाने में भी संपर्क किया जा सकता है।
आपको बताते चलें कि परिजनों के अनुसार प्रथम गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी कर्मयोगी कुंवारा और अमोल गुप्ता पुत्र आकाश गुप्ता निवासी हनुमान नगर एत्माद्दौला गुरुवार दोपहर 1:10 पर स्कूल की वैन से ना जाकर पैदल ही घर छोड़ने की मनसा से निकल पड़ते हैं। इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं जिनकी पहचान सीसीटीवी कैमरे से होती है इसके बाद उनके पुलिस को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक उनके पहुंचने के सुराग मिलते हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी तलाश बरकरार रखी और उनको हरिद्वार की ट्रेन में बैठते हुए देखा। जहां हरिद्वार पुलिस को संपर्क मदद लेने के साथ ही थाना कमला नगर पुलिस ने दोनों अवयस्क बच्चों को हर की पौड़ी स्नान स्थल से सकुशल सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी सर्विलेंस की मदद से सकुशल बरामद कर लिया। थाना कमला नगर पुलिस की इस सूझबूझ और सक्रियता का जनता में पुलिस के प्रति भारी विश्वास पैदा हो चुका है।
बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए लगाई गई आगरा कमिश्नररेट की पुलिस टीम
थाना कमला नगर प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी, एसआई अभिषेक तिवारी प्रभारी सर्विलेंस सेल, एसआई सोहन पाल सिंह प्रभारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप नगर, उप निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह थाना कमला नगर, उप निरीक्षक हरिओम थाना कमला नगर, उप निरीक्षक आयुष गुप्ता, उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक अमित ठाकुर, उप निरीक्षक आदित्य चौरसिया, और कांस्टेबल चितवन राणा आदि

