प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती,परिवार के विरोध टावर पर चढ़ी ,उतारने में जुटी पुलिस
प्रेम की जिद... परिवार का विरोध और फिर मोबाइल टावर पर हाईवोल्टेज ड्रामा! उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक युवती की जिद ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रेमी से शादी करने की चाहत में युवती मोबाइल टावर पर जा चढ़ी और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।
दरअसल, पूरा मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव का है। यहां रहने वाली मनीषा अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था। जेल से छूटकर लौटने के बाद युवती ने उसी युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली।
परिवार के विरोध से नाराज मनीषा सुबह करीब चार बजे घर से निकली और मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
फिलहाल युवती टावर पर मौजूद है और पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। अब देखना होगा कि यह हाईवोल्टेज ड्रामा कब खत्म होता है।

