विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

आलू के भाव ने किसानों हुआ बेहाल! कोल्ड स्टोरेज में पड़ा लाखों क्विंटल आलू, संचालकों की बढ़ी मुसीबत

1 13 घंटे पहले

आगरा में आलू के गिरते भाव ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिस आलू की फसल को तैयार करने में किसानों ने दिन-रात एक कर दिए, खाद, बीज और सिंचाई पर हजारों रुपये खर्च किए, आज उसी आलू की कीमत उन्हें लागत निकालने तक नहीं दे पा रही है।अच्छे भाव मिलने की उम्मीद में किसानों ने अपनी फसल कोल्ड स्टोरेज में रख दी थी। उम्मीद थी कि बाजार में कीमत बढ़ेगी और उन्हें मेहनत का उचित दाम मिलेगा। लेकिन हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। आलू के भाव में सुधार नहीं होने से किसान अपनी फसल बेचने को तैयार नहीं हैं।
दूसरी तरफ कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी भी बेहद धीमी है। गोदामों में आलू भरा पड़ा है और कारोबार की रफ्तार थम गई है। ऐसे में किसानों के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज संचालकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
आखिर आलू के बाजार में ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है? क्या किसानों को उनकी लागत का पैसा भी मिल पाएगा? कोल्ड स्टोरेज संचालकों के सामने क्या संकट खड़ा हो गया है और आगे बाजार की क्या तस्वीर रहने वाली है?
इन सभी सवालों पर आगरा के प्राचीन आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के संचालक मनीष अग्रवाल से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में सामने आई आलू के बाजार की जमीनी हकीकत।
देखिए यह खास रिपोर्ट और जानिए आखिर क्यों आलू किसानों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों, दोनों के लिए मुसीबत बन गया है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें