विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

दहेज में ऑटो की मांग, गर्भवती को घर से निकालामहिला आयोग से न्याय की गुहार

0 5 घंटे पहले

आगरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के कई मामले सामने आए। एक गर्भवती विवाहिता रुखसार ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज में ऑटो खरीदकर देने का दबाव बनाने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 अप्रैल 2026 को निजाम उर्फ भुजन्ना निवासी शाहगंज के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब पांच लाख रुपये खर्च कर दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद पति और ससुरालीजन ऑटो खरीदकर देने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।

रुखसार का आरोप है कि पति नशे का आदी है और घर का सामान व जेवर तक बेच चुका है। 28 अक्टूबर को ऑटो की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। गर्भवती रुखसार ने बताया कि उसे घर से निकाल दिया गया। अब उसे अपने और होने वाले बच्चे की सुरक्षा की चिंता है।

महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों को थाने स्तर पर गंभीरता से सुना जाना चाहिए। पुलिस को मित्र पुलिस की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने परिवारों से आपसी विवाद बातचीत और समझदारी से सुलझाने की अपील की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें