विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

जूता ठेकेदार को बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

3 15 घंटे पहले

ताजनगरी आगरा में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है, जहां एक फुटवियर कंपनी के ठेकेदार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक बंटी सिकरवार नाम का ठेकेदार सिकंदरा क्षेत्र स्थित परफेक्ट फुटवियर कंपनी में कार्य करता है। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे जब वह कंपनी से बाहर निकला, तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले ठेकेदार और युवकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बंटी सिकरवार पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही ठेकेदार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ठेकेदार को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश, लेन-देन या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के समय कंपनी के बाहर हुई इस फायरिंग की घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें