विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

तालाब की जमीन से हटाए गए मंदिर, मस्जिद और मजार, प्रशासन का बुलडोजर चलाएनजीटी के

0 3 घंटे पहले

तालाब की जमीन से हटाए गए मंदिर, मस्जिद और मजार, प्रशासन का बुलडोजर चला

एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि


आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित अंगूठी गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि पर बने अतिक्रमणों को हटाया। एनजीटी और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में चलाए गए इस अभियान के दौरान तालाब की जमीन से मंदिर, मस्जिद और मजार को हटाया गया।

कार्रवाई के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया था। जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त की तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

अभियान के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

आगरा तहसील सदर के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंगूठी गांव से यह बड़ी खबर।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें