विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

आगरा कॉलेज के सामने बनी मजार को हटाने की कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

0 2 घंटे पहले

आगरा में आज प्रशासन ने एक अहम और लंबे समय से विवादों में रहे मामले पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक एमजी रोड पर, आगरा कॉलेज के सामने बीच सड़क पर स्थित विवादित मजार को हटाने की प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में शुरू कर दी गई है। कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और नगर निगम की टीमें मौके पर मौजूद हैं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिससे कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि आगरा कॉलेज के सामने सड़क के बीच स्थित इस मजार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का कहना था कि सड़क के बीच बने होने के कारण यहां अक्सर यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस मुद्दे को लेकर समय-समय पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी उठती रही।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने इस संबंध में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मजार को सरकारी भूमि पर बना बताते हुए इसके ध्वस्तीकरण की मांग की। इसके बाद प्रशासन और संबंधित पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई और समाधान निकालने का प्रयास किया गया।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित मुस्लिम पक्ष की सहमति से मजार को सम्मानपूर्वक दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया संवेदनशीलता और आपसी सहमति के साथ संपन्न कराई जा रही है, ताकि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे।

फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है और पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। शहरवासियों की नजरें इस महत्वपूर्ण कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें