सैंया पुलिस को बड़ी सफलता, गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह किया भंडाफोड़
उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सैंया, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इको गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह चोरी की इको गाड़ियां और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में बीते दिनों हुई इको कार चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। डीसीपी पश्चिमी जोन के निर्देश पर गठित टीमों ने लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लल्लूपुरा जाने वाले मार्ग के पास खेतों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से छह चोरी की इको गाड़ियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक संगठित अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं, जो अलग अलग जिलों में खड़ी इको गाड़ियों को निशाना बनाते थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा हे आरोपी के कंजे से कब्जे से छह चोरी की इको गाड़ियां और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरोह के अन्य नेटवर्क और चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।"

