हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
आगरा। कृत्रिम गर्भाधान ट्रस्ट की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक एस.एस. चौधरी एवं अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 से 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संचालन में अनीता अग्रवाल, मोनिका मित्तल एवं स्नेहलता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पारुल मित्तल, शालिनी सिंघल, निराला वर्मा, ज्योति चौधरी, पूजा चौधरी, तनु चौधरी, प्रीति चौधरी, अंजू शर्मा, कल्पना शर्मा, शालू सिंघल एवं राधा अग्रवाल सहित कई महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज की पारंपरिक भावना के साथ खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा कैटर्स एवं विनोद क्रॉकरी की ओर से विशेष सहयोग प्रदान किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागी महिलाओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

