गणेश महोत्सव के अवसर पर आगरा कमला नगर में हुई सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा, बनी आकर्षण के केंद्र
आगरा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कमला नगर क्षेत्र में पोला भाई ग्रुप की ओर से भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि कमला नगर में आगरा की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा की भव्यता और सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं।
इस प्रतिमा की सबसे खास बात यह है कि इसके निर्माण में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। प्रतिमा को पूरी तरह इको फ्रेंडली तरीके से तैयार किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बनाई गई यह प्रतिमा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
गणेश महोत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी भाग ले रहे हैं। भगवान गणेश के दर्शन और महोत्सव की भव्यता को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
कमला नगर में आयोजित यह गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल का भी केंद्र बन गया है। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं।

