विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

कैफे पर पुलिस का छापा हुक्का बार की शिकायत पर ड्रैगन हाउस में सर्च ऑपरेशन

1 15 घंटे पहले

आगरा के ताजगंज इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है...
फतेहाबाद रोड स्थित ड्रैगन हाउस कैफे पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी।

बताया जा रहा है कि कैफे में अवैध हुक्का बार संचालित होने और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और कैफे में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

पुलिस की टीम ने कैफे के अंदर बारीकी से तलाशी ली... साथ ही आसपास के इलाके में भी जांच-पड़ताल की गई। अचानक भारी पुलिस फोर्स को देखकर कैफे में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कैफे में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच की गई।

दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। हालांकि, मौके पर जांच के बाद पुलिस की ओर से क्या-क्या बरामद हुआ और कैफे संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी तस्वीर कार्रवाई पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

फिलहाल पुलिस की छापेमारी के बाद ताजगंज के कैफे संचालकों में भी हलचल बढ़ गई है।
अब सवाल ये है कि जांच में पुलिस के हाथ क्या लगता है और ड्रैगन हाउस कैफे के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है... इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें