विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

सेना में भर्ती होने के लिए खुद लिया घोड़ों को देना वाला स्टेरॉयड खुद को लगाया, हालत हुई खराब

1 12 घंटे पहले

आगरा में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों द्वारा स्टेरॉयड का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त भर्ती की तैयारी के दौरान दौड़ में अपना प्रदर्शन बेहतर करने और थकान कम करने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों ने घोड़ों को लगाए जाने वाला स्टेरॉयड इंजेक्शन खुद को लगा लिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही समय बाद दोनों युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होते देख उनके साथ मौजूद अन्य युवकों में हड़कंप मच गया।
साथियों ने बिना देर किए दोनों को उपचार के लिए खेरागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों का तत्काल उपचार शुरू किया। करीब दो घंटे तक दोनों का इलाज चला और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया।
उपचार के बाद दोनों युवकों की हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद उनके परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए।
डॉक्टरों ने युवाओं को स्टेरॉयड के इस्तेमाल को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। चिकित्सकों का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह के स्टेरॉयड या प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का इस्तेमाल बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं और कुछ परिस्थितियों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें