विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

बिंदास डांस सीजन-8 के ऑडिशन में 40 से अधिक प्रतिभागियों का चयन, 24 अक्टूबर को होगा ग्रैंड फिनाले

2 7 घंटे पहले

आगरा में आयोजित ऑडिशन में ग्वालियर, मथुरा, जयपुर, फिरोजाबाद सहित कई शहरों के डांस प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

आगरा। बिंदास डांस सीजन-8 के ग्रैंड फिनाले के लिए ड्रीम डांस स्टूडियो में आयोजित ऑडिशन में 40 से अधिक प्रतिभागियों का चयन किया गया। ऑडिशन में आगरा सहित ग्वालियर, मथुरा, जयपुर और फिरोजाबाद समेत विभिन्न शहरों से आए डांस प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बेहतरीन प्रस्तुतियों के चलते निर्णायक मंडल को फाइनलिस्ट का चयन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

40 से अधिक प्रतिभागियों को मिला फाइनल का टिकट

ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी अब 24 अक्टूबर को आगरा के सूरसदन में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी नृत्य प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। इस आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर मर्जी सर निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। उनके सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करना प्रतिभागियों के लिए खास अवसर होगा।

प्रतिभाओं को पहचान दिलाएगा मंच

निर्णायक मंडल में शामिल मशहूर डांस टीचर कपिल ने बताया कि बिंदास डांस सीजन-8 का फिनाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही पहचान हासिल करने का अवसर प्रदान करेगा। यह मंच उनके भविष्य के लिए नए रास्ते खोलने में भी मददगार साबित हो सकता है।

प्रतिभा की तलाश में पहुंचेंगे फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग

आयोजकों के अनुसार, ग्रैंड फिनाले में मर्जी सर निर्णायक के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा दर्शक दीर्घा में शॉर्ट मूवी के निर्देशक और म्यूजिक एल्बम के प्रोड्यूसर सहित मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के भी मौजूद रहने की संभावना है। ऐसे में प्रतिभागियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ ही मनोरंजन जगत के लोगों का ध्यान आकर्षित करने का अवसर मिल सकता है।

निमंत्रण पत्र से मिलेगा प्रवेश, दर्शकों के लिए निशुल्क आयोजन

ड्रीम डांस स्टूडियो के एमडी इरफान ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में प्रवेश निमंत्रण पत्र के माध्यम से होगा और प्रवेश निशुल्क रहेगा। आयोजन एवं प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें