विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

बिंदास डांस चैंपियनशिप में थिरकेंगे आगरा के हुनरमं द24 अक्टूबर को सुरसदन में होगा आयोजन

1 4 घंटे पहले

आगरा। ड्रीम डांस स्टूडियो की ओर से बिंदास डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। निदेशक इरफान खान ने बताया कि डांस के प्रति युवाओं और बच्चों की दीवानगी को मंच देने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को सुरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में आगरा मंडल के बच्चों को अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बॉलीवुड कोरियोग्राफर मर्जी सर बच्चों की प्रतिभा को परखेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। प्रतियोगिता में बच्चे एकल और समूह वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगे।

कार्यक्रम संयोजक कुलदीप पाठक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य डांस के प्रति जुनून रखने वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। 11 अक्टूबर को बालूगंज स्थित ड्रीम डांस स्टूडियो पर ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मुख्य मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सीए वीरेंद्र मित्तल, सत्यवीर चौधरी, अर्जुन सिंह, महफूज खान आदि मौजूद रहे।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें