विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

सुभाष बाजार हादसा- नहीं मिली लापता गंगा देवी , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, होगा दुकानों का सुरक्षा सर्वे

1 13 घंटे पहले

आगरा। सुभाष बाजार में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को नाले के ऊपर बनी दो मंजिला कपड़ों की दुकान अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त दुकान के अंदर कई लोग मौजूद थे, जो देखते ही देखते मलबे में दब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, पीएसी और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हालांकि हादसे के करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी 60 वर्षीय गंगा देवी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीम लगातार जेसीबी, गैस कटर और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर उनकी तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि जब तक अंतिम व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव अभियान जारी रहेगा।

हादसे के बाद पूरे सुभाष बाजार क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई इमारतें वर्षों पुरानी हैं और उनकी स्थिति भी कमजोर हो चुकी है। ऐसे में समय रहते उनकी जांच और मरम्मत बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इस बीच जिला प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज सुभाष बाजार की अन्य दुकानों और भवनों का विस्तृत सुरक्षा सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में भवनों की मजबूती, निर्माण की स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। जो भवन जर्जर या असुरक्षित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस हादसे की जांच भी कराई जा रही है। यह पता लगाया जाएगा कि दुकान के गिरने की वजह क्या थी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे शहर की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। हर कोई यही दुआ कर रहा है कि लापता गंगा देवी का जल्द से जल्द पता चल सके। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें