दलित दूल्हे की बारात निकली पुलिस की पहरेदारी में। ऊंची जाति ने किया था बारात निकालने का विरोध
आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक दलित दूल्हे की बारात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नए रास्ते से बारात निकालने को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया।
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के रामपुर गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक दलित दूल्हे की बारात गांव के नए मार्ग से निकल रही थी।

