Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
Foto

नीमा आगरा शाखा के आम चुनाव में डा करुणाकर दीक्षित अध्यक्ष,डॉ यदुवीर सिंह सचिव चुने गए

सत्र 2024 ओर 2026 तक के चुने गए पदाधिकारी

आगरा - आयुर्वेदिक एवं यूनानी पंजीकृत चिकित्सकों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा आगरा शाखा आगरा का चुनाव सत्र 2024-26 के लिए यूथ हॉस्टल संजय पैलेस में सभी सदस्यों पदाधिकारी चिकित्सकों की बैठक में संपन्न हुआ।  इसमें चुनाव प्रभारी डॉ रविंद्र शर्मा स्टेट काउंसिल मेंबर एवं पूर्व अध्यक्ष नीम आगरा डॉ धर्म सिंह वर्मा स्टेट काउंसिल मेंबर एवं पूर्व अध्यक्ष नीम आगरा डा गोविंदपाल स्टेट काउंसिल मेंबर एवं पूर्व सचिव नीमा आगरा के  दिशा निर्देशों के अनुसार बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से नवीन नीमा आगरा कार्यकारिणी का गठन किया गया उपस्थित सभी सदस्यों वर्तमान पदाधिकारियो ने सहमति जताई एवं डा करुणाकर दीक्षित अध्यक्ष ,डॉ यदुवीर सिंह ,सचिव डॉ रिंकू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए।
आज की बैठक में डॉ पंकज शर्मा डॉ मनोज कुमार डॉ दिनेश कुशवाहा डा एमएम खान डॉ अरुण सेंगर डॉ सुंदर सिंह डॉ मनीष उपाध्याय  डा प्रेमचंद गुप्ता डॉ एके मिश्रा डा  मनीष गुप्ता डा अनुज जैन डा योगेंद्र कामेश्वर की सराहनीय उपस्थिति रही।
 आज की बैठक का संचालन नीमा आगरा के  प्रवक्ता डॉ मनीष मिश्र ने किया। नव निर्वाचित नवीन नीमा  के अध्यक्ष डा करुणाकर दीक्षित ने नीमा आगरा संगठन को सभी के सामूहिक प्रयास से और अधिक मजबूत करने पर एवम सदस्यता बढ़ाने जोर दिया।

Post Views: 202

यह भी पढ़ें

Breaking News!!