विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

विधायक के भाई पर फर्जी नौकरी पर मुकदमा में आया नया मोड़, खुद हुए ठगी के शिकार

1 14 घंटे पहले

आगरा में सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि ठग ने भाजपा विधायक के भाई, भाजपा पार्षद समेत पांच लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ली और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर हाथरस, रायबरेली सहित अन्य जिलों में ट्रेनिंग भी कराई।
पीड़ितों के मुताबिक, ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। बताया जा रहा है कि ठगी के शिकार भाजपा विधायक के भाई ने भी पूर्व में थाना शाहगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब आरोपी ने एक पीड़ित की रकम वापस कर उसे कथित तौर पर झांसे में लिया और उसके खिलाफ लोहामंडी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
अब इस मामले से जुड़े लेनदेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति और कथित ठगी करने वाले व्यक्ति के बीच पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। वहीं सरकारी विभाग में नौकरी के नाम पर रकम लेने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
पीड़ित विजय पाल सिंह ने आगरा के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें