वाल्मीकि महापंचायत का नगर निगम पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, सुंदरीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग की
वाल्मीकि जयंती से पहले आगरा में वाल्मीकि महापंचायत ने नगर निगम प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। महापंचायत के अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि के नेतृत्व में यमुना पार से आया प्रतिनिधि मंडल नगर निगम पहुंचा और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से सभी ने वाल्मिक बस्तियां और पार्कों की सुंदरीकरण की मांग की..ज्ञापन में वाल्मीकि समाज के मोहल्लों और बस्तियों में विकास कार्य कराने की मांग की गई है। महापंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि वाल्मीकि जयंती महोत्सव से पहले बस्तियों में साफ-सफाई, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ वाल्मीकि वाटिकाओं के जीर्णोद्धार का काम पूरा किया जाए।
VO..नगर निगम परिसर में प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने विकास कार्यों की पूरी सूची नगर आयुक्त को सौंपी। गौरव वाल्मीकि ने कहा कि हर साल वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम होते हैं, लेकिन बस्तियों की मूलभूत समस्याएं जस की तस रहती हैं। इस बार जयंती से पहले सभी जरूरी काम पूरे होने चाहिए।

