रीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सर्वसमाज परिचय सम्मेलन
आगरा। रीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट रजि. के तत्वावधान में 12 एवं 13 सितंबर 2026 को श्री कृष्णा गार्डन, 100 फुटा रोड, कालिंदी विहार, आगरा में सर्वजाति एवं सर्वसमाज परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक-दूसरे से परिचित कराने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को विवाह के लिए उचित रिश्ता तलाशने में सहयोग प्रदान करना रहा। सम्मेलन में सभी जाति एवं सभी समाज के लोगों के लिए भागीदारी रखी गई।
ट्रस्ट की ओर से लड़कियों का पंजीकरण निःशुल्क रखा गया था। प्रतिभागियों से अपने साथ माता-पिता अथवा अभिभावक को लाने तथा परिचय संबंधी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने की अपील की गई।
रीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर जरूरतमंद परिवारों को एक मंच उपलब्ध कराना है, ताकि योग्य युवक-युवतियों के परिवार आपसी सहमति से रिश्ते तय कर सकें।
उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी का घर बसाओ” के उद्देश्य के साथ सामाजिक कार्यक्रम करती रहेगी। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करने और जरूरतमंद परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की।

