विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

'राधे-राधे कमल खिला दे' का नारा, लगा ताजमहल , BJP पदाधिकारी का वीडियो चर्चा में

2 19 घंटे पहले

ताजमहल में गूंजा चुनावी नारा... 'राधे-राधे कमल खिला दे' का वीडियो वायरल! आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से एक बार फिर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है... इस बार ताजमहल परिसर में धार्मिक नारों के साथ सियासी नारेबाजी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है... 'राधे-राधे कमल खिला दे'।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश राठौर ताजमहल परिसर में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ताजमहल को 'तेजो महल' बताते हुए धार्मिक और राजनीतिक नारे लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो में 'राधे-राधे कमल खिला दे' जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। ताजमहल जैसे विश्व धरोहर स्मारक के परिसर में इस तरह की राजनीतिक नारेबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि ताजमहल परिसर में पर्यटकों और आगंतुकों के लिए निर्धारित नियम लागू हैं। ऐसे में वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो आगरा में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI और संबंधित प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें