विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

आगरा में नई वोटर लिस्ट जारी, 30 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम शामिल

1 2 घंटे पहले

16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची
आगरा में नई वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। मंगलवार, 17 नवंबर को प्रकाशित हुई इस मतदाता सूची में जिले के 30 लाख 6 हजार 302 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। सभी बूथों पर वोटर लिस्ट पहुंचा दी गई है। अब मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, गलतियों को ठीक कराने और नाम हटवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए फॉर्म नंबर 6, 7 और 8 भरने होंगे। प्राप्त आवेदनों पर 28 दिसंबर तक निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को नई मतदाता सूची जारी की जाएगी।

आंकड़ों की बात करें तो आगरा जिले में पहले 3 हजार 932 मतदान केंद्र थे, जिनकी संख्या अब घटकर 3 हजार 849 रह गई है। वहीं, अप्रैल 2026 में जिले में 29 लाख 62 हजार 418 मतदाता दर्ज थे। अब यह संख्या बढ़कर 30 लाख 6 हजार 302 हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने खासतौर पर 18 साल या उससे अधिक उम्र के युवाओं और महिलाओं से वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने की अपील की है। साथ ही 18 से 19 साल और 20 से 29 साल के उन युवाओं से भी आवेदन करने को कहा है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है।

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या उसमें कोई गलती है, तो 16 दिसंबर से पहले आवेदन जरूर करें, ताकि आप अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें