आगरा उत्तर विधानसभा में नीरज गुप्ता का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता से मिल रहा समर्थन
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं नेता नीरज गुप्ता (89) ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
नीरज गुप्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र का विकास, जनसेवा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत भी किया जा रहा है।
नीरज गुप्ता का कहना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

