विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

पति की मौत के बाद 12 हजार रुपये मिले खाते में, जांच की तो सामने आया 20 लाख का बीमा

1 12 घंटे पहले

पति परवेज की मौत के बाद तरन्नुम एसबीआई की खाता बंद कराने बैंक पहुंची पत्नी, मैनेजर ने खोला ऐसा राज कि छलक पड़े आंसू


पति की मौत के बाद सिर्फ 12 हजार रुपये मिले थे खाते में, जांच की तो सामने आया 20 लाख का बीमा | एक हजार रुपये के प्रीमियम ने बदली परिवार की जिंदगी


आगरा। पति की मौत के बाद बैंक खाता बंद कराने पहुंची तरन्नुम के सामने जब बैंक मैनेजर ने उसके पति के बीमे की जानकारी रखी तो वह हैरान रह गई। उसे अंदाजा भी नहीं था कि पति ने अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में परिवार की सुरक्षा के लिए ऐसा इंतजाम कर रखा है, जो उनकी मौत के बाद परिवार का सहारा बनेगा। बैंक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि महज एक हजार रुपये के प्रीमियम पर परवेज का 20 लाख रुपये का बीमा था। अब बैंक ने परिवार को 20 लाख रुपये का चेक सौंपा है।


मंडी सईद खां निवासी परवेज ड्राइवर की नौकरी करते थे। 17 नवंबर 2025 को छत का लिंटर गिरने से उनकी मौत हो गई थी। घर में कमाने वाले परवेज के जाने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। पति की मौत के बाद पत्नी तरन्नुम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेव का बाजार शाखा पहुंचीं। उनका मकसद पति का बचत खाता बंद कराना था।

शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने खाता बंद कराने की वजह पूछी। तरन्नुम ने बताया कि उनके पति की हादसे में मौत हो चुकी है। यह सुनकर मैनेजर ने खाते और उससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी खंगाली। खाते में महज करीब 12 हजार रुपये जमा थे, लेकिन रिकॉर्ड में एक ऐसी जानकारी सामने आई, जिसने पूरे परिवार की तस्वीर बदल दी।
जांच में पता चला कि परवेज ने हादसे से करीब दो महीने पहले अगस्त में जनरल इंश्योरेंस कराया था। इसके लिए उन्होंने एक हजार रुपये का प्रीमियम जमा किया था। बीमा योजना में हादसे में मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये का क्लेम निर्धारित था।
मैनेजर ने जब तरन्नुम को बताया कि उनके पति के बीमे के तहत परिवार को 20 लाख रुपये मिल सकते हैं तो वह कुछ पल के लिए विश्वास ही नहीं कर पाईं। तरन्नुम ने बताया कि पति ने उन्हें बीमा के बारे में कभी नहीं बताया था। बैंक अधिकारियों की मदद से क्लेम की प्रक्रिया पूरी हुई और आखिरकार परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिल गई।

बैंक के उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने तरन्नुम को 20 लाख रुपये का चेक सौंपा।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी मे

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें