विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

जुआ और सट्टा सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि ऐसा सामाजिक दानव- दीपक कुमार कमिश्नर आगरा पुलिस

2 3 दिन पहले

आगरा में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शहरवासियों से सीधे सहयोग की अपील की है।
कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि जुआ और सट्टा सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि ऐसा सामाजिक दानव है जो परिवारों को बर्बाद कर रहा है। इसकी वजह से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कई परिवार टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं।
आगरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं भी जुआ या सट्टा संचालित होने की जानकारी मिले तो उसे तुरंत यूपी-112 पर साझा करें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस कमिश्नर ने साफ संदेश दिया है कि जुआ और सट्टे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगरा पुलिस का यह अभियान सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि समाज को इस बुराई से बचाने का प्रयास है। अब देखना होगा कि जनता और पुलिस मिलकर इस सामाजिक अभिशाप के खिलाफ कितनी बड़ी लड़ाई लड़ते हैं।

SLUG
आगरा पुलिस का जुआ-सट्टा विरोधी अभियान
कमिश्नर दीपक कुमार की जनता से अपील

THUMBNAIL
"जुआ-सट्टा छोड़ो, परिवार बचाओ!"
"आगरा पुलिस की बड़ी चेतावनी"

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें