विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर की बदहाल सड़क को लेकर हिंदू महसभा ने किया प्रदर्शन

0 2 दिन पहले

आगरा कैंट की बदहाल सड़क पर भड़कीं मीरा राठौर, बोलीं- ताजमहल पर ही ताला लगा दो"l

आगरा की पहचान पूरी दुनिया में ताजमहल और पर्यटन नगरी के रूप में है, लेकिन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर की बदहाल सड़कें शहर की छवि पर सवाल खड़े कर रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने अपने समर्थकों के साथ आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

शताब्दी एक्सप्रेस से उतरने वाले पर्यटकों के बीच मीरा राठौर सड़क पर बने गहरे गड्ढों के बीच बैठ गईं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क की हालत इतनी खराब है कि यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है।

प्रदर्शन के दौरान हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने पर्यटकों को गड्ढों और टूटी सड़क से बचाते हुए सुरक्षित रास्ते से निकाला। हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी और थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया गया, जिन्हें संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।

मीरा राठौर ने कहा कि आगरा में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन स्टेशन के बाहर की बदहाल सड़क शहर की छवि को खराब कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर प्रशासन पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दे सकता तो ताजमहल पर ताला लगाकर उसे पर्यटकों के लिए बंद कर देना चाहिए।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें