मोबाइल छिनैती गैंग का भंडाफोड़ ,3 बाल अपचारियों संग वारदात, शातिर गिरफ्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की वारदातों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर मोबाइल लूट के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अकेला नहीं था। वह तीन बाल अपचारियों के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था। ये आरोपी सुनसान रास्तों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल जा रहे लोगों को निशाना बनाते थे।
16 फोन बरामद, बड़ा खुलासा



