हुज़ूर ग़रीब नवाज़ की महाना फ़ातिहा ख्वानी में मुल्क के अमन चैन की दुआ के बाद तवर्रुक तकसीम किया
क्रॉसर_ अल्लाह के वलियों की बारगाह दिल को सुकून अता करती है और दिली तमन्ना को पूरा करती है । सज्जादानशीन_ विजय कुमार जैन
*फरमान खान ( संवाददाता की रिपोर्ट
आगरा ईदगाह कटघर स्थित दरबार ए मरकज मुर्शिद, दरगाह आले पंजतनी पीर अलहाज तसद्दुक हुसैन अलमारूफ रमज़ान अली शाह चिश्ती साबरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार ए मुकद्दस पर सभी धर्मो के लोगों ने अकीदत और मुहब्बत के साथ हुज़ूर ख्वाजा- ए- ख्वाजगान सुल्तान- उल- हिन्द ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती संजरी अजमेरी ग़रीब नवाज़ की महाना फ़ातिहा ख्वानी के मुबारक मौके पर तोशा शरीफ पर फातिहा ख्वानी चादर पोशी , गुलपोशी व इत्र पेश करके दिली मुरादे मांग कर हुज़ूर ख्वाजा ग़रीब नवाज़ की बारगाह में मुल्क के अमन चैन , हाजरीन मुरीदीन की फलाहियत की दुआ दरगाह के सज्जादानशीन व साहबजादा ए अव्वल विजय कुमार जैन ने की । दरगाह आले पंजतनी पीर अलहाज तसद्दुक हुसैन अलमारूफ रमज़ान अली शाह चिश्ती साबरी के साहबजादा ए अव्वल , सज्जादानशीन विजय कुमार जैन ने दुआ के मौके पर कहा कि बुजुर्गो की फ़ातिहा ख्वानी में रूहानी फरिश्ते हाजिर होकर हाजरीन की दुआओं को बारगाह ए रब तक पहुंचाकर मांगने वाले के दामन को फैज़ से सराबोर करते हैं । अल्लाह के वलियों की बारगाह में दुआ कुबूल होने के साथ ही इनके दरबार में दिल को सुकून मिलता है और दिली तमन्ना पूरी होती है । हज़रत ख़्वाजा ग़रीब नवाज ने एकता और मुहब्बत का पैगाम दुनिया वालों को दिया । बुजुर्गों की फातिहा ख्वानी में शिरकत करने से दिल को सुकुनियत हासिल होती हैं , और अकीदतमंद अपनी मुरादों से अपने दामन को भरते हैं । फातिहा ख्वानी में मुल्क के अमन चैन की दुआ के साथ आलमे इंसान को सुकून अता करने की खास दुआ दरबार ए मुर्शिद में की गई । कुल शरीफ में कुरान ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ के बाद तवर्रुक तकसीम किया गया ।
हुज़ूर ग़रीब नवाज़ की महाना फातिहा ख्वानी में सर्वश्री सज्जादानशीन विजय कुमार जैन, अनिल दीक्षित, खलीफा रमज़ान खान साबरी, खलीफा सईद साबरी , बबलू गद्दी, इरफान साबरी, खलीफा जमील अहमद साबरी, ख़लीफ़ा कल्लू साबरी ,रिज़वान साबरी , रूबान साबरी , हाजी यासीन खान, शकील साबरी, मनोज साबरी, भूपेन्द्र साबरी, अब्दुल सत्तार, इरफान साबरी, सतीश कुमार, उमेश चंदेल साबरी, कल्लू साबरी, गायत्री साबरी, सुषमा साबरी, विमला साबरी, सरोज साबरी, ममता दीक्षित ,

