विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

सिर्फ राजनीति न करें, जिम्मेदारी लेकर प्रभु श्रीराम का काम करें

2 12 घंटे पहले

मंदिर श्रीराम चंद्रजी महाराज जटपुरा से आयोजित होने वाली दशहरा शोभायात्रा में मात्र 3 दिन शेष, काम के बजाय हो रही राजनीति

*फरमान खान ( संवाददाता की रिपोर्ट )*

आगरा। मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज, जटपुरा लोहामंडी में आज प्रेस वार्ता आयोजित कर क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा दशहरा शोभायात्रा में मंदिर कमेटी पर लगाए गए सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ खारिज किया। कहा कि सिर्फ राजनीति न करे, जिम्मेदारी लेकर प्रभु श्रीराम का काम करें। सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं दशहरा शोभायात्रा के लिए। और अभी भी काम करने के बजाय राजनीति चल रही है।
मंदिर कमेटी द्वारा नियुक्त दशहरा शोभायात्रा के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने पिछले वर्षों की रसीद बुक प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा बचपन इसी क्षेत्र में रामजी की सेवा करते हुए बीता हैं। मेरे *दादाजी और पिताजी* ने 50 वर्ष से भी अधिक समय तक मंदिर की सेवा की है। अब मुझे मंदिर व दशहरा शोभायात्रा से सिर्फ इस कारण हटाने का प्रयास किया जा रहा है कि मैंने 2022 में समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। क्या भगवान की सेवा करने का मौका भी अब राजनीतिक पार्टी निर्धारित करेंगी। ऐसी ही राजनीति के कारण 2023 में शोभायात्रा में कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया था। तब शोभायात्रा को 56809 रुपए का घाटा हुआ था 2024 में विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। जिन्होंने 58609 रुपए का घाटा भी पूरा किया और मंदिर कमेटी को 143462 बचाकर दीए। 2025 में विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया 107558 रुपए बचा कर दिएl सभी का लेखा जोका मौजूद है।
मंदिर प्रबंधक रामदास कटारा ने कहा कि मंदिर की दीवार पिछले 3 वर्ष से टूटी है, उसे ठीक कराने की सुध किसी ने नहीं ली। सिर्फ दशहरा शोभायात्रा में राजनीतिक लोग अपना प्रभाव दिखाना चाहते हैं। चंदे की रसीद बुक भी एक-एक वर्ष बाद *खाली* लौटाई जाती हैं। दशहरा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित पाठक ने कहा कि पिछले 3 वर्ष से टूटी हुई दीवार का पाषर्दगढ़ आश्वासन देते रहे कि हम सरकार से बनवाकर देंगे। अभी तक नहीं बनवाई। दशहरा शोभायात्रा में सिर्फ 3 दिन शेष हैं, और शोभायात्रा मार्ग व मंदिर के आस-पास के क्षेत्र की नालियां भरी हैं, जगह-जगह कचरा है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। सिर्फ पद और किसको हटाना है किसे बनाना है, इसकी राजनीति चल रही, जि

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें