विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

नेहरू नगर में डांडिया की धूम के साथ होगा 32 फुट के रावण का दहन

2 12 घंटे पहले

दशहरा उत्सव में सजेगी भजन संध्या, आएंगे प्रख्यात भजन गायक

*बॉलीवुड गायिका अंकिता मिश्रा की आवाज पर डांडिया में थिरकेगा नेहरू नगर*

*फरमान खान ( संवाददाता की रिपोर्ट )*

आगरा। नेहरू नगर क्लब की ओर से नेहरू नगर पार्क में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में जहां डांडिया नाइट के दौरान सुर, संगीत और नृत्य की धूम रहेगी। शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों ने बाईपास रोड स्थित सिटी ढाबा पर महोत्सव के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर शहरवासियों को उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

संस्थापक सतीश इंजीनियर और संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के तहत 20 अक्टूबर को डांडिया नाइट और रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 21 अक्टूबर को नेहरू नगर पार्क में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें इंदौर से मनोज शर्मा, दिल्ली से सुजाता शर्मा, बुलंदशहर से लवीश गुप्ता और आगरा से गिरजेश कुमार शर्मा अपनी मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस बार 32 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार कराया गया है। रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की महाआरती होगी। धार्मिक परंपराओं के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देगा।

अध्यक्ष नवल शर्मा और महामंत्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि दशहरा उत्सव को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए शाम छह बजे से डांडिया महोत्सव में बॉलीवुड गायिका अंकिता मिश्रा अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगी। डांडिया की पारंपरिक धुनों पर महिलाएं उत्साह के साथ नृत्य करेंगी। अब तक 600 परिवार डांडिया महोत्सव के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर मनीष गर्ग, पंकज गर्ग, नवीन गर्ग, सुधीर गुप्ता, अंशुमन बाबरी, शिल्पी अग्रवाल, रीना गर्ग, नीतू सिंघल, प्रभा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, मिली अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें