विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

आगरा नगर निगम में नई सफाई कंपनी का विरोध प्रदर्शन, सभी कर्मचारी संगठन एक होकर दिया धरना #nagar

5 कल

सफाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो काम बंद करने की चेतावनी

आगरा नगर निगम में नई सफाई कंपनी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नई कंपनी को काम सौंपने के विरोध में सफाई कर्मचारियों के सभी संगठन एकजुट हो गए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि पहले से काम कर रही अग्रवाल एंड कंपनी के कार्यकाल में सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों का कामकाज ठीक चल रहा था। कुछ फंड संबंधी छोटी-मोटी शिकायतें जरूर थीं, लेकिन इसके बावजूद दूसरी कंपनी को लाने की जरूरत नहीं थी।

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हरिबाबू वाल्मीकि ने कहा कि नई कंपनी के आने से सफाई कर्मचारियों और सहायक सफाई नायकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुरानी व्यवस्था ठीक चल रही थी, तो प्रशासन को दूसरी कंपनी लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

वहीं, यूनियन अध्यक्ष ने नगर निगम प्रशासन को दो से तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगरा के सभी सफाई कर्मचारी काम बंद कर घर बैठ जाएंगे।

उन्होंने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

फिलहाल नई सफाई कंपनी को लेकर कर्मचारियों का विरोध तेज होता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस विरोध के बीच क्या कदम उठाता है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें