राष्ट्र संत महान समाज सुधारक गाडगे महाराज की 149वीं जयंती बैठक कर मनाई
संवाद
आगरा-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा जिला इकाई आगरा के तत्वाधान में आज 23 फरवरी 2025 को राष्ट्र संत महान समाज सुधारक गाडगे महाराज की 149वीं जयंती महासभा के प्रांतीय कार्यालय B-3 नंदनपुरम, पश्चिमपुरी,सिकंदरा,आगरा पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता, जिला अध्यक्ष मानसिंह जी ने की व संचालन जिला महामंत्री हाकिम सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक/प्रांतीय अध्यक्ष श्रद्धेय भीषम पाल सिंह रहे।कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने महान संत गाडगे महाराज व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात सभी वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज जी के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।सभी ने उनके विचारों को समाज में फैलाने पर जोर दिया और समाज को एकजुट रहने और मिलकर काम करने पर विशेष बल दिया।
मुख्य अतिथि भीषम पाल सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महापुरुषों के समता व मानवतावादी आंदोलन को बिखरने नहीं देना है।एक साथ मिलकर बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाते रहना है।विषमतावादी और विघटन कारी ताकतों से दूर रहना है।समाज को स्वच्छता और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है।यह समझाने की हम सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है।उषा सेंगर ने कहाकि महिलाओं को अपने महापुरुषों को पढ़ने की आवश्यकता है।दीपेश माथुर ने भी भाईचारा बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में भीषम पाल सिंह,मानसिंह,उषा सेंगर,मंजू सूर्यवंशी, शालिनी चौधरी,छाया निगम,शशि सिंह,हाकिम सिंह,दीपेश माथुर, विनोद बौद्ध,रजनीश कुमार,देवेंद्र कुमार,दिनेश कुमार,रघुकुल आनंद,अंबिका प्रसाद, सुनील कुमार,नीरज वरुण,धर्मेंद्र दिवाकर व रोहित दिवाकर गाडगे यूथ विग्रेड आदि थे।