Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

फर्जी लोन के जाल में फंसा युवक, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से दहशत

आगरा में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला

आगरा- विजयनगर कॉलोनी से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ एक युवक को मानसिक रूप से तोड़ दिया, बल्कि पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। यह घटना 17 मार्च की है, जब एक युवक के पास एक अज्ञात कॉल आया और उसे बताया गया कि उसके नाम पर एक लोन चल रहा है, जिसे तुरंत चुकाना होगा, अन्यथा पुलिस कार्रवाई और घर पर आकर प्रताड़ित करने की धमकी दी गई।

घबराए युवक ने कॉल करने वालों के निर्देशों का पालन किया और एक मोबाइल लाइन फ्लेक्स ऐप डाउनलोड किया। लोन की जानकारी देखने के लिए उसने ऐप को कई संवेदनशील परमिशन दे दीं। लेकिन जैसे ही उसने ऐप खोला, उसे पता चला कि उसके नाम पर कोई लोन नहीं है। इसके बजाय, उसके खाते में अचानक 2400-2400 रुपये की कई ट्रांजेक्शन आने लगीं।

इसके बाद असली खेल शुरू हुआ। युवक को बताया गया कि एक हफ्ते के भीतर 2400 रुपये के बदले 4000 रुपये लौटाने होंगे। दबाव में आकर उसने पैसे वापस कर दिए। इसके बाद फिर उसके खाते में 5500 रुपये आए और उन्हें भी वापस करने के लिए कहा गया। युवक ने डर के चलते वह राशि भी लौटा दी।

लेकिन ठगों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद युवक को 8700 रुपये की मांग के लिए कॉल आने लगे और उस पर मानसिक दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो ठगों ने उसकी निजी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाकर उसके रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी। इस धमकी से युवक पूरी तरह से टूट गया और गहरे तनाव में चला गया। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, तो परिवार में हड़कंप मच गया। आखिरकार, 31 मार्च को परिजनों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित युवक अभिषेक आर्य ने मीडिया से बातचीत में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि कैसे एक छोटी सी गलती ने उसे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित कर दिया।

Post Views: 15

यह भी पढ़ें

Breaking News!!