परशुराम कुटुंब यात्रा में जनप्रतिनिधि रहे नदारद, अनिल मिश्रा व अलंकार अग्निहोत्री ने संभाली कमान
पूरी शोभायात्रा में पैदल चलकर जीता लोगों का दिल, एकता पर दिया जोर
आगरा,आवास विकास कॉलोनी में निकाली गई विशाल परशुराम कुटुंब यात्रा में इस बार जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। शहर के कई प्रमुख समाजसेवी जहां यात्रा में शामिल हुए, वहीं कोई भी सांसद, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि शोभायात्रा में नजर नहीं आए।
इस बीच मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों समय से यात्रा में पहुंचे और पूरी शोभायात्रा में आमजन के साथ पैदल चलते रहे। उनके इस व्यवहार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वे पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की एकता इस यात्रा में देखने को मिली, यदि वही बनी रहे तो कोई भी सरकार समाज की उपेक्षा नहीं कर सकेगी। उन्होंने संगठन की शक्ति को समाज के स्वाभिमान और सम्मान की कुंजी बताया।
यात्रा के दौरान कैलाश नारायण मिश्रा, सुनील पाराशर, पार्षद गौरव शर्मा, पवन समाधियां, राहुल चतुर्वेदी, मुकेश पालीवाल, राजकुमार पथिक, अजय गर्ग (आवागढ़), सुधीर शर्मा, श्याम किशोर दीक्षित, संदेश शर्मा, विपिन शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, गुंजन पाराशर, भूपेंद्र सारस्वत, पंकज गौतम, अन्नू दुबे सहित अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया।
बाद में कुटुंब यात्रा के आयोजकों कैलाश नारायण मिश्रा, सुनील पाराशर, मुकेश पालीवाल, राजकुमार पथिक एवं सुधीर शर्मा ने होटल ग्वाल पैलेस में उनसे भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें ग्वालियर के लिए विदा किया।